जानें इस बार कब बदलेगा स्कूलों का समय राजस्थान में शिविरा कैलेंडर के अनुसार एक अक्टूबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता है शिविरा कैलेंडर के अनुसार स्कूलों का बदला समय सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रखा जाता है इस बार शिक्षकों ने सरकार को पत्र भेजकर वर्तमान में मौसम में अभी भी गर्मी की बात कही शिक्षकों का कहना है कि गर्मी के चलते इस बार एक अक्टूबर से समय में बदलाव उचित नहीं है शिक्षकों की मांग पर शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने शिविरा कैलेंडर में संशोधन के आदेश दिए हैं इस बार 15 अक्टूबर तक सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 बजे तक ही संचालित होंगे शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों की मांग और मौसम को ध्यान में रखते हुए कैलेंडर की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया राजस्थान