राजस्थान की गर्मी में यहां का खानपान

अमर उजाला

Fri, 3 May 2024

Image Credit : सोशल मीडिया
गर्मी और सूखे के चलते यहां का रहन-सहन अन्य शहरों और दूसरे राज्यों से बिल्कुल अलग है। आइए जानते हैं कि कैसे अपने रहन-सहन और खान-पान के जरिये यहां के लोग गर्मी को मात देते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
गांव-देहात में पानी फ्रिज में नहीं बल्कि घड़ों में रखा जाता है। पानी को ठंडा रखने के लिए घड़ों को लोग रेत में दबाकर रखते हैं, रात में रेत तेजी से ठंडी होने से पानी एकदम ठंडा हो जाता है।
Image Credit : सोशल मीडिया
साथ ही यहां कई घरों में टांका (कुंड) बनाया जाता है, इसमें पानी ठंडा और ताजा रहता है।
Image Credit : सोशल मीडिया
राजस्थान की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में यहां के लोग लू से बचने के लिए राबड़ी और छाछ का प्रयोग करते हैं। जौ के आटे और छाछ को मिलाकर बनाई जाने वाली राबड़ी शरीर को ठंडक पहुंचाती है।
Image Credit : सोशल मीडिया
यहां पुरुषों की पगड़ी और महिलाओं के सिर का पल्लू केवल पारंपरिक परिधान ही नहीं गर्मी से बचाव का आसान साधन है।
Image Credit : सोशल मीडिया
गर्मियों में यहां के लोगों की थाली में छाछ और दही के साथ ही कच्चा प्याज और पुदीने की चटनी, इमली के पानी और कैरी की छाछ का भी भरपूर इस्तेमाल होता है। इमली के पानी को यहां लोग अमलीड़ा बोलते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
भारत-पाक की पश्चिमी सीमा पर तपते रेगिस्तान में सीमा की सुरक्षा करना जवानों के लिए आसान नहीं होता। गर्मी के मौसम में जवानों को नींबू पानी व ग्लूकोज के साथ खाने के लिए कच्चे प्याज अलग से दिए जाते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

राममंदिर के प्रथम तल का काम पूरा... देखें ताजा तस्वीरें

X: @ShriRamTeerth
Read Now