राजस्थान की झालरापाटन सीट से चुनाव जीतकर आईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम शुरू से ही सबसे आगे है, नए चेहरे को लेकर कयास बहुत से हैं लेकिन लोकसभा चुनावों और प्रदेश की 25 सीटों को जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्हें एक बार फिर नेतृत्व सौंपा जा सकता है
Image Credit : सोशल मीडिया
महारानी दीया कुमारी के नाम को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं, सवाई माधोपुर सीट से लोकसभा सांसद रही दीया कुमारी का नाम विधानसभा सीट के लिए पार्टी ने ही प्रस्तावित किया था
Image Credit : साेशल मीडिया
इन चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा में रही अलवर की तिजारा सीट से चुनाव जीते बाबा बालकनाथ के सीएम बनने की चर्चा जोरों पर है, उप्र मुख्यमंत्री बाबा आदित्यनाथ ने इनका नाम प्रस्तावित किया था
Image Credit : साेशल मीडिया
सीएम की रेस में चुनाव में मैदान में नहीं उतरे दो दावेदारों का नाम भी चर्चा का विषय बना हुआ है इनमें पहला नाम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का है
Image Credit : साेशल मीडिया
चुनाव न लड़ने वालों में अश्विनी वैष्णव दूसरा नाम है जो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की फेहरिस्त शामिल है
Image Credit : साेशल मीडिया
जयपुर की झोटवाड़ा सीट से चुनाव जीते भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नाम भी शुरू से ही सीएम पद के लिए चर्चा में है
Image Credit : साेशल मीडिया
सात में से छह विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में डालने वाले बीकानेर जिले के अर्जुनराम मेघवाल को भी मुख्यमंत्री बनाने के कयास लगाए जा रहे हैं