नवरात्र में चमत्कार, आग में ईडाणा माता का स्नान

अमर उजाला

Sat, 25 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

उदयपुर में ईडाणा माता ने अग्निस्नान कर नवरात्र में भक्तों को अद्भुत दर्शन दिए

Image Credit : अमर उजाला

नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार शाम 4:30 बजे अचानक मंदिर में प्रतिमा के पास अग्नि प्रस्फुटित हो गई

Image Credit : सोशल मीडिया

माता के अग्निस्नान की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए मंदिर पहुंच गई 

Image Credit : सोशल मीडिया

करीब आधा घंटे तक माता अग्निस्नान करती रहीं। करीब साल बाद ईडाणा माता ने अग्नि स्नान किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

माता के अग्नि स्नान का कोई समय तय नहीं होने के कारण सभी लोगों को ये दुर्लभ दर्शन नहीं हो पाते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मंदिर में प्राकृतिक तौर पर माता की प्रतिमा के पास आग लगती है और वह अग्नि माता की चुनरी, वस्त्र, शृंगार सामग्री और मंदिर के अंदर की सजावट को जलाकर भस्म कर देती है

Image Credit : सोशल मीडिया
लेकिन, माता की प्रतिमा पर अग्नि का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। श्रद्धालु इसे माता का चमत्कार मानते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

मान्यता यह है कि मेवल की महारानी के नाम से प्रसिद्ध ईडाणा माता समय-समय पर अग्निस्नान करती रहती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मेवल क्षेत्र में करीब 52 गांव आते हैं, जिसमें से ईडाणा भी एक गांव है, जहां ये मंदिर बना हुआ है

Image Credit : सोशल मीडिया

अग्निस्नान के दर्शन करने वाले भक्त खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मान्यता है कि माता के दर्शन से लकवा रोगी ठीक हो जाते हैं। यहां संतान की कामना रखने वाले भक्तों की मनोकामना भी पूरी होती है

Image Credit : सोशल मीडिया

'पावर ऑफ बुलडोजर बाबा...' कॉपी में छात्रों की लिखीं ये बातें पढ़ नहीं रुकेगी हंसी

अमर उजाला
Read Now