राजस्थान में प्लेबॉय का जॉब दिलाने के नाम पर ठगी का रैकेट चल रहा है
Image Credit : सोशल मीडिया
प्रदेश के हर छोटे-बड़े शहर में मोटी तनख्वाह पर अमीर घरों और NRI महिलाओं के लिए प्लेबॉय की जॉब ऑफर की जा रही है
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके लिए सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक प्लेसेज पर पोस्टर चिपकाकर प्रचार किया जा रहा है। सैंकड़ों युवा रोजाना इस ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
इसका खुलासा हुआ जब 8 फरवरी 2023 को दिल्ली की साइबर क्राइम पुलिस ने जयपुर के दो लोगों को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने बताया- दोनों आरोपी ‘प्लेबॉय जॉब’ के ऑनलाइन एड निकालते थे
Image Credit : सोशल मीडिया
लड़की की आवाज में बात कर युवकों को फंसाया जा रहा था। आरोपी इसके जरिए 4 हजार युवाओं से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी कर चुके हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
पकड़े गए आरोपियों के अलग-अलग बैंक अकाउंट में 2 करोड़ से ज्यादा रुपए के ट्रांजैक्शन मिले। उनके खातों में 85 लाख रुपये जमा थे। दोनों आरोपी कुछ समय पहले तक होटलों में रूम बॉय की मामूली जॉब करते थे
Image Credit : सोशल मीडिया
दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दिल्ली के ही रहने वाले एक शख्स ने कंप्लेंट दी थी
Image Credit : सोशल मीडिया
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गूगल पर ऑनलाइन जॉब सर्च कर रहा था। तभी वह "SP Playboy services.com" URL (https://www.spplayboyservices.com) नाम की एक वेबसाइट पर आया
Image Credit : सोशल मीडिया
वेबसाइट में दिए गए नंबर (8955567601) पर कॉन्टैक्ट किया। प्लेबॉय की जॉब देने के नाम पर उससे 2499 रुपए रजिस्ट्रेशन के लिए मांगे गए
Image Credit : सोशल मीडिया
ये रुपए जमा कराने के बाद में वॉट्सऐप पर उसे एक आई कार्ड जारी किया गया। इसके बाद उससे 40 फीसदी एडवांस कमीशन, मसाज किट, पास कोड चार्ज और होटल बुकिंग चार्ज के नाम पर रुपए की मांग की गई
Image Credit : सोशल मीडिया
उसने कुल 39,190 रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद भी उसे जॉब नहीं दी गई। रुपये वापस मांगने पर उसे बदनाम करने की धमकियां दी गईं
Image Credit : सोशल मीडिया
इस शिकायत पर दिल्ली साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पुलिस ने कुलदीप सिंह चारण को जयपुर से गिरफ्तार किया
Image Credit : सोशल मीडिया
पूछताछ के बाद इस खेल में उसका साथ देने वाले श्याम लाल योगी को भी मानसरोवर इलाके से गिरफ्तार किया गया
Image Credit : सोशल मीडिया
दोनों आरोपियों का जॉइंट बैंक अकाउंट था, जिसमें ठगी की रकम जमा कराई जा रही थी
Image Credit : सोशल मीडिया
इंदौर की ऐतिहासिक गेर, एक साथ पांच लाख लोग खेलेंगे रंगपंचमी