राजस्थान के बीकानेर में रहने वाले एक दूल्हा बिना दुल्हन के वापस आ गया
Image Credit : सोशल मीडिया
दुल्हन ने विदाई के सात घंटे बाद शादी तोड़ दी और दूल्हे को रास्ते में छोड़कर मायके लौट गई
Image Credit : सोशल मीडिया
दुल्हन ने ऐसा क्यों किया, इसकी कहानी दिलचस्प और हैरान करने वाली है
Image Credit : सोशल मीडिया
दरअसल, यूपी के बनारस की रहने वाली वैष्णवी की शादी बीकानेर के रवि से तय हुई थी
Image Credit : सोशल मीडिया
16 मार्च को रवि बारात लेकर बनारस पहुंचा और वैष्णवी के साथ सात फेरे लेकर शादी की
Image Credit : सोशल मीडिया
दूल्हा विदाई के बाद अपनी दुल्हन को इनोवा कार से लेकर बीकानेर के लिए रवाना हुआ। उन्हें कार से करीब 1300 किमी की दूरी तय करनी थी
Image Credit : सोशल मीडिया
सात घंटे में करीब 400 किमी की दूरी तय करने के बाद दूल्हा-दुल्हन कानपुर के सरसौल इलाके पहुंचे। यहां एक पेट्रोल पंप के पास दूल्हे ने चाय-नाश्ते के लिए कार रुकवाई
Image Credit : सोशल मीडिया
कुछ देर बाद वैष्णवी जोर-जोर से रोने लगी। दुल्हन को रोते देख पंप पर मौजूद पीआरवी वैन के पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे और उससे पूछताछ करने लगे
Image Credit : सोशल मीडिया
दुल्हन वैष्णवी ने कहा- शादी से पहले इन्होंने कहा था कि हम प्रयागराज में रहते हैं, लेकिन अब ये लोग मुझे बीकानेर लेकर जा रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
सात घंटे से कार में बैठी हूं, थक गई हूं, अब और आगे नहीं जाना। मुझे ये शादी अभी तोड़नी है, मैं अपनी मां के आसपास ही रहना चाहती हूं
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई और, दूल्हे से पूछताछ शुरू की। रवि ने पुलिस कहा- वैष्णवी के परिवार वालों को पहले से सब कुछ पता था
Image Credit : सोशल मीडिया
शादी के बाद वैष्णवी 400 किमी तक साथ आई, लेकिन अब कह रही है कि मुझे आगे नहीं जाना। मुझे ये शादी तोड़नी है
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके बाद थाना इंचार्ज सतीश राठौर दुल्हन वैष्णवी की मां को कॉल कर बात की। मां ने कहा- अगर बेटी शादी तोड़ना चाहती है तो हम तोड़ देंगे
Image Credit : सोशल मीडिया
पुलिस ने दुल्हन वैष्णवी को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ी रही
Image Credit : सोशल मीडिया
आखिर में पुलिस ने उसे उसकी मां के बाद बनारस भेज दिया और दूल्हा रवि बिना दुल्हन के अपने घर रवाना हो गया