BJP सचिन पायलट के स्वागत को तैयार सीएम पद को लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच टकराव जारी है पायलट इस बार राजस्थान के सीएम बनना चाहते थे, लेकिन बनते-बनते रह गए इसी शनिवार को जोधपुर आए भाजपा नेता प्रताप पुरी महाराज ने सचिन पायलट को भाजपा में शामिल होने का न्यौता दे दिया पायलट को लेकर प्रताप पुरी महाराज ने कहा कि मां भारती सब की मां है, ऐसे ही भाजपा भी सब की मां है जो भी पार्टी में सच्चे मन से आएगा, निष्ठा से आएगा उसका स्वागत है। जो भी आए राष्ट्र की सेवा के लिए, देश की सेवा के लिए हम उनका स्वागत करते हैं इससे पहले हमने सिंधिया जी का स्वागत किया था, अब सचिन जी का भी स्वागत करने के लिए तैयार हैं वो आएंगे या नहीं आएंगे यह तो आलाकमान का विषय है हम तो यही कहेंगे कि ऊर्जावान और योग्य व्यक्ति देश की सेवा के लिए भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है इसके बाद से एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या सचिन पायलट भाजपा का दामन थामेंगे हालांकि, इसकी संभावना ना के बराबर मानी जा रही है, क्योंकि पायलट कई बार इससे साफ इंकार कर चुके हैं हालांकि, इसकी संभावना ना के बराबर मानी जा रही है, क्योंकि पायलट कई बार इससे साफ इंकार कर चुके हैं