बीकानेर की 58 साल की शेरा भादू मां बनने की उम्मीद छोड़ चुकी थीं
Image Credit : सोशल मीडिया
लेकिन, अब वे दो जुड़वा बच्चों की मां हैं, हाल ही में शेरा भादू ने दो बच्चों को जन्म दिया है
Image Credit : सोशल मीडिया
इन जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है, मां बनने के बाद शेरा और उनके परिवार में खुशी की लहर है
Image Credit : सोशल मीडिया
श्री कृष्णा न्यूरोस्पाइन एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की डॉ. शैफाली दाधीच तुंगारिया ने शनिवार को शेरा का सफल प्रसव कराया
Image Credit : सोशल मीडिया
डॉ. शैफाली ने बताया कि 50 साल के बाद भी मां बनने की उम्मीद समाप्त नहीं होती है
Image Credit : सोशल मीडिया
आईवीएफ के प्रति जागरूकता की कमी के कारण हमारे पास 45 से 50 साल की आयु के केस खूब आते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
लेकिन, महिला की उम्र 55 साल से ज्यादा हो ऐसा केस पहली बार ही हमारे पास आया
Image Credit : अमर उजाला
महिला का शारीरिक चेकअप करने के बाद उम्मीद की किरण नजर आई, हार्मोन्स को ठीक कर एक साल निगरानी में रखा
Image Credit : सोशल मीडिया
इसमें सफलता मिली और शेरा भादू ने IVF तकनीक से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
जानें क्या है IVF
आईवीएफ का मतलब इन विट्रो फर्टिलाइजेशन होता है
Image Credit : सोशल मीडिया
जब शरीर अंडों को निषेचित करने में विफल रहता है, तो उन्हें प्रयोगशाला में निषेचित किया जाता है, फिर भ्रूण को मां के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया
इसमें महिला के एग को पुरुष के स्पर्म से मिलाना और फिर गर्भ में स्थापित करना, सब कुछ नेचुरल तरीके से किया जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया
जुनून हो तो ऐसा, व्हीलचेयर पर बैठे डॉ. की कहानी...