ASP दिव्या: लिव-इन, लव मैरिज, तलाक और FIR दो करोड़ की घूस लेने के आरोप में अजमेर एसओजी की एएसपी दिव्या मित्तल एसीबी की गिरफ्त में हैं दिव्या पर ड्रग्स और नशीली दवा की तस्करी के मामले में एक पीड़ित ने दो करोड़ की घूस मांगने का आरोप लगाया है इसके बाद से दिव्या की प्रोफेशनल लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी में आ गई है। हालांकि, दिव्या की पर्सनल लाइफ भी विवादों से घिरी रही है साल 2014 में दिव्या की मुलाकात हिसार के रहने वाले सीए प्रतीक से सोशल मीडिया पर हुई थी। जिसके बाद दोनों उदयपुर में मिले दिव्या के घरवाले प्रतीक से शादी के लिए तैयार थे, लेकिन प्रतीक की मां ने दिव्या के परिवार वालों से मुलाकात नहीं की जिसके बाद दोनों ने इसी साल एक मंदिर में शादी कर ली और साथ रहने लगे, लेकिन उनकी शादी एक साल भी नहीं चल सकी 2015 में दिव्या के पिता विनोद मित्तल ने प्रतीक पर दहेत प्रताड़ना का केस दर्ज कराया दोनों में विवाद होने के बाद उनका तलाक हो गया। जिसके बाद से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं एएसपी दिव्या मित्तल फिलहाल एसीबी की गिरफ्त में हैं। एसओजी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है एएसपी दिव्या मित्तल फिलहाल एसीबी की गिरफ्त में हैं। एसओजी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है