राजस्थान के शिव मंदिरों के दर्शन कीजिए

अमर उजाला

Sun, 24 July 2022

Image Credit : Social Media

अचलेश्वर महादेव मंदिर

राजस्थान के धौलपुर में अचलेश्वर महादेव का चमत्कारी मंदिर है। इस मंदिर का शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है।
 
Image Credit : Social Media

शिवाड़ के घुश्मेश्वर महादेव

यह मंदिर सवाईमाधोपुर जिले में स्थित है। इस मंदिर को राजस्थान का ज्योतिर्लिंग भी कहा जाता है। यहां महमूद गजनवी ने भी आक्रमण किया था।
 
Image Credit : Social Media

झारखंड महादेव मंदिर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में है झाड़खंड महादेव मंदिर। मंदिर का मुख्य द्वार दक्षिण भारतीय मंदिरों जैसा है। अंदर गर्भगृह उत्तर भारतीय मंदिरों से ही प्रेरित है।
 
Image Credit : Social Media

सारणेश्वर महादेव

सिरोही के सारणेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह में दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहती है। बताया जाता है कि इस मंदिर के पीछे की बावड़ी के जल से खिलजी के शरीर का रोग दूर हुआ था।
 
Image Credit : Social Media

आपेश्वर महादेव

वैसे तो शिवलिंग की ही पूजा होती हैं लेकिन जालोर के आपेश्वर महादेव में शिव प्रतिमा की पूजा होती है। इस आदमकद प्रतिमा का दर्शन मनोहारी हैं।
Image Credit : Social Media

सालेश्वर महादेव मंदिर

डूंगरपुर इलाके चौरानी में सालेश्वर महादेव मंदिर है। यहां मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु पत्थर से बने नंदी को मंदिर में चढ़ाते हैं।
Image Credit : Social Media

सपा ने सुभासपा से तोड़ा गठबंधन, राजभर ने प्रेसवार्ता कर बताईं ये बड़ी वजह

फाइल फोटो
Read Now