कांग्रेस के चिंतन शिविर में पहले दिन क्या हुआ? सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाए गंभीर आरोप। उन्होंने कहा- अल्पसंख्यक डर और असुरक्षा के भाव में जीने को मजबूर हैं। महात्मा गांधी के हत्यारों और उनकी विचारधारा को महिमामंडित किया जा रहा है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा नेताओं को बेशर्म बताया... उन्होंने कहा- यह लोग पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस 70 साल में देश को इतना आगे लेकर आई है। यह देश कांग्रेस मुक्त कभी नहीं होगा। कांग्रेस नेता अजय माकन ने संगठन में बड़े बदलाव के संकेत दिए। उन्होंने कहा- एक परिवार के एक सदस्य को ही टिकट दिया जाएगा। किसी व्यक्ति के पद पर रहने की अवधि भी पांच साल फिक्स होगी। हर स्तर पर 50% पदाधिकारी 50 साल से कम उम्र के रहेंगे।