जोधपुर: राजस्थान की 'नीली नगरी' जाएं तो यहां जरूर घूमिए... मेहरानगढ़ किला: 120 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर बना है। इस कारण यह किला दिल्ली की कुतुब मीनार से भी ऊंचा है। राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क: फरवरी 2011 में इसे जनता के लिए खोला गया था। यह 72 हेक्टेयर में फैला हुआ है। कायलाना झील: इसे 1872 में प्रताप सिंह ने बनाया था। यह झील लगभग 84 कीलोमीटर तक फैली है। मसूरिया हिल: यह पहाड़ियों की चोटी पर स्थित है। यहां से जोधपुर का 360-डिग्री दृश्य दिखाई देता है। राय का बाग महल: यह इस शहर का सबसे पुराना महल है। 1663 में शाही रानी ने इसका निर्माण कराया था। उमेद भवन पैलेस: इस शानदार महल में 347 कमरे हैं। इसका एक हिस्सा ताज ग्रुप ऑफ होटल्स द्वारा संचालित किया जाता है। खेजड़ला किला: यहां शाही और ग्रामीण परिवेष का मिश्रण देखने को मिलता है। यह एक प्राचीन स्मारक है जिसे होटल में बदल दिया गया है। मंडोर गार्डन: यह घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां कई प्राचीन चीजें मौजूद हैं। बालसमंद झील: यह शहर से 5 किमी की दूरी पर स्थित है और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। चांद बावड़ी: इसे 9वीं शताब्दी में स्थापित किया गया था। यह दुनिया की सबसे बड़े बावड़ियों में से एक है। अरना झरना: यह बरसात के दिनों में शुरू होता है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगती है। बालसमंद झील: यह शहर से 5 किमी की दूरी पर स्थित है और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है।