राजस्थान के अलवर के बारे में जानिए 

अमर उजाला

Fri, 3 June 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

बाला किला

10वीं सदी में एक पहाड़ी पर मिट्टी के किले की नींव रखी गई थी। बाद में इसे एक शानदार किले में बदल दिया गया 
Image Credit : सोशल मीडिया

अलवर सिटी पैलेस

राजा बख्तावर सिंह ने 1793 ई. में इसका निर्माण कराया था। इसकी वास्तुकला में राजपुताना और इस्लामिक शैली की झलक देखने को मिली है  
Image Credit : सोशल मीडिया

मूसी महारानी की छतरी

राजा बख्तावर सिंह की रानी मूसी की स्मृति में इसे बनवाया गया था। संगमरमर से बनी इस छतरी में 12 विशाल और 27 अन्य स्तम्भ हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

पुरजन विहार

इस हैरिटेज पार्क को कंपनी गार्डन भी कहा जाता था। ठंडक रहने के कारण महाराजा मंगल सिंह ने 1885 ई. में इसे 'शिमला' नाम भी दिया था
Image Credit : सोशल मीडिया

पहाड़ी किला केसरोली

यदुवंशी राजपूतों ने 14 वीं सदी में इसे बनवाया था। वर्तमान में इसे हैरिटेज होटल के रूप में विकसित कर दिया गया है
Image Credit : सोशल मीडिया

नीमराना फोर्ट

इस किले को भगवान कृष्ण के वंशज यदुवंशियों ने बनवाया था। कई युद्ध के बाद इसे किले को 1775 में वापस राजपूतों ने जीता था।  
Image Credit : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में 1406 औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी

अमर उजाला
Read Now