लोग कहते थे नाक कटा देगी और वो एयर होस्टेस बन गई

अमर उजाला

Thu, 23 February 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

ममता चौधरी अपने गांव से निकलकर विदेश में नौकरी करने वाली पहली महिला हैं, वो इस वक्त क्रू मेंबर के तौर पर काम कर रही हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

ममता राजस्थान में चूरू जिले के तारानगर की रहने वाली हैं, उनके संघर्ष की कहानी ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया

Image Credit : सोशल मीडिया
ममता ऐसे माहौल से आगे आईं, जहां लोग महिलाओं के लिए घर और रसोई से आगे नहीं सोचते
Image Credit : सोशल मीडिया

जैसे ही उनकी स्कूलिंग पूरी हुई, लोग उनकी शादी की बात करने लगे, लेकिन ममता का सपना कुछ और ही था

Image Credit : सोशल मीडिया

'मैंने पिताजी से कहा था, मैं शहर जाना चाहती हूं, वो राजी तो हो गए, लेकिन मुझसे सारा रिश्ता तोड़ लिया'

Image Credit : सोशल मीडिया

गांव से निकलकर ममता दिल्ली पहुंचीं, लेकिन यहां भी उनकी मुश्किल कम नहीं हुईं, उन्हें इंग्लिश नहीं आती थी

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने लगातार इंटरव्यू देकर खुद को बेहतर किया और साल 2018 में उन्हें कैबिन क्रू की नौकरी मिली
Image Credit : सोशल मीडिया
ममता चौधरी रूढ़िवादी सोच को तोड़कर आगे बढ़ी और सफलता हासिल की, आज उन्हें स्कूल और कॉलेजों में लेक्चर के लिए बुलाया जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया

मां के 'लॉकडाउन' से तीन साल बाद रिहा, अब देखेगा सूरज

अमर उजाला
Read Now