ख्वाजा के दर PM मोदी की चादर लेकर पहुंचे किरेन रिजिजू

अमर उजाला

Sat, 4 January 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 800वें उर्स पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाई

Image Credit : सोशल मीडिया

रिजिजू ने कहा कि यह देश की पुरानी परंपरा है और पीएम मोदी हर साल उर्स के दौरान चादर भेजते हैं, यह 11वीं बार है जब पीएम ने चादर भिजवाई है

Image Credit : सोशल मीडिया

रिजिजू ने इस कार्य को भाईचारे का संदेश बताया और कहा कि यह प्रधानमंत्री का देश के प्रति प्रेम दर्शाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

चादर पेश करने से पहले, रिजिजू और जमाल सिद्दीकी ने दिल्ली स्थित निजामुद्दीन औलिया और हजरत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह पर जियारत की

Image Credit : सोशल मीडिया

रिजिजू ने दरगाह के महफिल खाने में मोबाइल एप भी लांच किया, इस एप से ख्वाजा साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं और दरगाह ख्वाजा साहब एक्ट 1995 एवं बाई लॉ, 1958 के तहत प्रशासनिक और प्रबंधकीय कार्यों की जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी

Image Credit : सोशल मीडिया

कमेटी की प्रशासनिक और प्रबंधकीय सेवा की जानकारी भी ली जा सकती है। कमरों की बुकिंग, ऑनलाइन दान और गुंबद शरीफ और अन्य प्रमुख स्थानों का सीधा प्रसारण मोबाइल एप के माध्यम से देखा जा सकेगा  

Image Credit : सोशल मीडिया

संजय दत्त के घर पहुंचे बाबा बागेश्वर, गुरु को देख गदगद हुए स्टार

अमर उजाला
Read Now