'24 साल की उम्र में 74% लड़कियां कर चुकी हैं सेक्स'

अमर उजाला

Thu, 6 April 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) के हाल में जारी आंकड़े चौकाने वाले हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

आंकड़ों के अनुसार देश की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले सेक्स के अनुभव में आगे हैं, यानी महिलाएं कम उम्र में ही सेक्स का अनुभव कर लेती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सर्वे के अनुसार देश में 15 से 19 की उम्र की 15.1 फीसदी लड़कियों को सेक्स का अनुभव है। वहीं, इस उम्र के सिर्फ 7.7 फीसदी लड़कों को ही सेक्स का अनुभव है

Image Credit : सोशल मीडिया

उम्र के साथ-साथ ये अंतर बढ़ता हुआ दिखाई देता है। 23 से 24 साल की लड़कियों की बात करें तो इस उम्र में  74.7% लड़कियां सेक्स कर चुकी हैं, जबकि इस उम्र में ऐसा करने वाले लड़के 45.3 फीसदी हैं 

Image Credit : सोशल मीडिया

ये अंतर इसलिए है क्योंकि आज भी हमारे समाज में लड़कियों की शादी की औसत उम्र लड़कों से कम है

Image Credit : सोशल मीडिया

आंकड़ों के अनुसार सेक्स का अनुभव रखने वाली लड़कियों में 98.9 फीसदी की एक न एक बार शादी हो चुकी थी

Image Credit : सोशल मीडिया

यानी, शादी से पहले सेक्स करने की स्वीकार्यता अभी भी ज्यादा नहीं है

Image Credit : सोशल मीडिया

सर्वे में 15 से 19 आयु की 15.1 फीसदी लड़कियों ने माना कि वे सेक्स कर चुकी हैं। इनमें से 1.2% ने कहा कि उन्होंने 15 साल की उम्र से पहले यौन संबंध बनाए थे 

Image Credit : सोशल मीडिया

23 से 24 की उम्र में सेक्स का अनुभव रखने वाली 74.7% लड़कियों में से 4% ने माना कि उन्हें सेक्स का अनुभव 15 से कम उम्र में हुआ था

Image Credit : सोशल मीडिया

यानी ये कहा जा सकता है कि 15 से कम उम्र में शादी का चलन कम हुआ है, लेकिन ये अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है

Image Credit : सोशल मीडिया

लड़कों को सेक्स का अनुभव इसलिए कम है क्योंकि उनकी शादी अधिक उम्र में होती है

Image Credit : सोशल मीडिया

ज्यादातर परिवार में लड़के की शादी के लिए कम उम्र की लड़की देखी जाती है, जिससे लड़कों और लड़कियों के बीच सेक्स करने के मामले में ये अंतर है

Image Credit : सोशल मीडिया

OYO होटल में छिपे कैमरे से बनाते थे कपल की ब्लू फिल्म और फिर...

अमर उजाला
Read Now