53 साल का ससुर बहू के साथ फरार राजस्थान के पाली जिले में 53 साल का अधेड़ ससुर बहू को लेकर भगा गया अधेड़ की पत्नी ने अपने बेटे के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है अधेड़ की पत्नी ने अपनी शिकायत में एसपी को बातया कि 15 साल पहले उसका पति से विवाद हो गया था जिसके बाद वह घर खर्च चलाने के लिए मजूदरी करने लगी, इस दौरान उसकी मुलाकात ठेकेदार रमजान से हुई रमजान ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और कहा कि पत्नी की तरह रखूंगा, तुम्हारे बच्चे की सारी जिम्मेदारी भी संभाल लूंगा इसके बाद उन्होंने कोर्ट मैरिज की और फिर साथ रहने लगे, पांच साल पहले उसके बेटे की शादी हो गई बहू और बेटे के एक लड़का भी हुआ। इसके बाद रमजान बहू को भी अपने साथ काम पर ले जाने लगा इसी बीच दोनों में अवैध संबंध बन गए, चार साल पहले रमजान उसे लेकर फरार हो गया थाने में केस दर्ज कराने और समझाइश देने के बाद आरोप ससुर ने बहू को वापस भेज दिया केस वापस लेने के बाद आरोप एक बार फिर उसे लेकर फरार हो गया इसके बाद से दोनों साथ रह रहे हैं, मां-बेटे ने बहू को वापस भेजने की बात कही तो आरोपी ससुर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा पीड़ित पत्नी और मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है पीड़ित पत्नी और मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है