अमर उजाला
Mon, 1 May 2023
पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में गैस रिसाव से चंद कदम की दूर पर ढाबा चलाने वाले मुन्नी लाल ने नम आंखों से रविवार सुबह के दर्दनाक मंजर को बयान किया
मुन्नी लाल ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब अचानक अजीब सी दुर्गंध आने लगी और धीरे-धीरे दम घुटने लगा
वहां पर शोर मचा हुआ था और कुछ लोग जमीन पर बेसुध पड़े थे
पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे
तकरीबन एक घंटे बाद पुलिस ने आकर इलाके को सील किया और राहत कार्य शुरू किए
पुलिस ने जब शव बाहर निकाले, तब पता चला कि इतना बड़ा हादसा हो गया
देहरादून में स्ट्रीट फूड ढूंढते रहे मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक