जहरीली गैस से चंद सेकेंडों में गईं 11 जान, खौफनाक था मंजर!

अमर उजाला

Mon, 1 May 2023

Image Credit : अमर उजाला

पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में गैस रिसाव से चंद कदम की दूर पर ढाबा चलाने वाले मुन्नी लाल ने नम आंखों से रविवार सुबह के दर्दनाक मंजर को बयान किया

Image Credit : अमर उजाला

मुन्नी लाल ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब अचानक अजीब सी दुर्गंध आने लगी और धीरे-धीरे दम घुटने लगा

Image Credit : अमर उजाला
ढाबे से बाहर निकलकर सड़क पर आए तो पता चला कि दूध वाले बूथ के पास कोई गैस लीक हुई है
Image Credit : अमर उजाला

वहां पर शोर मचा हुआ था और कुछ लोग जमीन पर बेसुध पड़े थे

Image Credit : अमर उजाला
दुर्गंध इतनी तेज थी कि जो भी बूथ की तरफ गया वह बेसुध होकर गिर गया
Image Credit : अमर उजाला

पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे

Image Credit : अमर उजाला

तकरीबन एक घंटे बाद पुलिस ने आकर इलाके को सील किया और राहत कार्य शुरू किए 

Image Credit : अमर उजाला

पुलिस ने जब शव बाहर निकाले, तब पता चला कि इतना बड़ा हादसा हो गया

Image Credit : अमर उजाला

देहरादून में स्ट्रीट फूड ढूंढते रहे मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक

ट्विटर
Read Now