फिल्मों में देखा होगा ऐसा दृश्य, पलक झपकते एक-एक कर गिरते गए लोग... और मौत
अमर उजाला
Tue, 2 May 2023
Image Credit : अमर उजाला
औद्योगिक क्षेत्र ग्यासपुरा में जब लोग रविवार सुबह दूध और सामान लाने के लिए निकले तो ऐसी कल्पना भी नहीं की होगी कि इतना बड़ा कांड हो जाएगा।
Image Credit : अमर उजाला
इलाके के गोयल कोल्ड ड्रिंक स्टोर के बाहर लोगों को जमीन पर गिरा देख कोई आगे जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था।
Image Credit : अमर उजाला
गैस का असर इतना ज्यादा था कि तीन से चार घरों के साथ-साथ सामने झोपड़ी में दुकानें लगाने वालों पर भी असर हुआ।
Image Credit : अमर उजाला
लुधियाना डीसी सुरभि मलिक ने कहा कि रेस्पिरेटरी सिस्टम में दम घुटने का कोई लक्षण नहीं, मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया संभव हो सकती है।
Image Credit : अमर उजाला
लुधियाना में क्या हुआ?
लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में एक दूध की दुकान पर सुबह लोग आना शुरू हुए थे, दुकान के पास ही एक सीवर का मेन होल खुला हुआ था।
Image Credit : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि मेन होल से से जहरीली गैस का रिसाव हुआ और एक के बाद एक 11 लोगों की मौत हो गई।
Image Credit : अमर उजाला
एक मृतक के परिजन ने बताया कि गैस का असर ऐसा था कि लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और तीन शव नीले पड़ गए।
Image Credit : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में विराजित होगी विश्व की सबसे बड़ी गीता