अमर उजाला
Wed, 9 April 2025
भयंकर गर्मी से तप रहे राजस्थान की राजनीति भी में सियासी हीट-वेव्स चलना शुरू हो चुकी हैं
भाजपा की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के एक ट्वीट ने यहां की राजनीति में जबरदस्त उबाल आने के संकेत दे दिए हैं
जिस तरह भयानक लू राजस्थान को झुलसा रही है, उसी तरह राजे का यह बयान भी आने वाले दिनों में सियासी ‘हीट वेव्स’ चलने के संकेत दे रहा है
राजे ने मंगलवार रात को एक के बाद एक ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने अपनी विधानसभा में पेयजल संकट का जिक्र कर प्रशासन को चेतावनी दी
यही नहीं उन्होंने जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए अपनी विधानसभा में हुए खर्च का हिसाब भी अफसरों से मांग लिया
राजे का यह ट्वीट बीजेपी के लिए बड़ी परेशानियां लेकर आने वाला है क्योंकि अब पेयजल संकट समाधान को लेकर सरकार दावों की पोल उन्हीं के दिग्गज नेता ने सोशल मीडिया पर खोल दी है
ऐसे में सरकार की घेराबंदी के लिए यह कांग्रेस के लिए बड़ा मौका होगा
राजस्थान : बाड़मेर में भीषण गर्मी के चलते बेजुबानों की प्यास बुझाने का महिलाओं ने उठाया जिम्मा