राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर में राहुल गांधी ने लिया टाइगर सफारी का लुत्फ कांग्रेस के नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से सीधे राजस्थान पहुंचे अपने निजी कार्यक्रम के चलते राहुल गांधी रणथंभोर के होटल शेरबाग में ठहरे जहां गुरुवार सुबह की पारी में उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का दौरा भी किया राहुल गांधी ने नेशनल पार्क के जोन नंबर दो में भ्रमण के दौरान बाघिन एरोहेड टी-84 और शावकों को देखा भ्रमण के दौरान राहुल गांधी ने अठखेलिया करते टाइगर की कई तस्वीरें भी कैमरे में कैद कीं बता दें कि गांधी परिवार का रणथंभौर और टाइगर से गहरा संबंध है, जो भारतीय राजनीति और उनकी यात्रा से जुड़ा हुआ है गांधी परिवार का इस स्थान से रिश्ता मुख्य रूप से राजीव गांधी और उनके परिवार के टाइगरों के संरक्षण में योगदान के कारण जुड़ा हुआ है राहुल गांधी ने लिया टाइगर सफारी का लुत्फ