राजस्थान : बाड़मेर में भीषण गर्मी के चलते बेजुबानों की प्यास बुझाने का महिलाओं ने उठाया जिम्मा

अमर उजाला

Wed, 9 April 2025

Image Credit : Amar ujala
बाड़मेर की भीषण गर्मी में जहां आम आदमी बेहाल है, वहीं बेजुबान जानवरों की पीड़ा भी कम नहीं है


 
Image Credit : Amar ujala
इस भीषण गर्मी में पानी की कमी से कई जानवर दम तोड़ रहे हैं, तो वहीं ग्रीन डेजर्ट संस्थान की महिलाओं ने इस मुश्किल घड़ी में बेजुबानों की प्यास बुझाने का बीड़ा उठाया है

 
Image Credit : Amar ujala
 संस्थान की महिला मंडल की महिलाओं ने अपने घरों से सिर पर पानी उठाकर विभिन्न स्थानों पर बनाए गए कुंडों में पानी भरने का कार्य शुरू कर दिया है
Image Credit : Amar ujala
महिलाओं का मानना है कि, इस भीषण गर्मी में जानवरों को पानी की तलाश में भटकना न पड़े, इसके लिए कुंडों में पानी होना बेहद जरूरी है

 
Image Credit : Amar ujala
महिला मंडल की यह पहल न केवल जीवों के प्रति संवेदना को दर्शाती है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण भी पेश करती है

 
Image Credit : Amar ujala
महिला मंडल के सदस्यों का मानना है कि अगर कुंड भरें रहेंगे तो जानवरों को दोपहर की झुलसाती गर्मी में पानी की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा
Image Credit : amar ujala

चिलचिलाती धूप में गोठड़ा माता की भविष्यवाणी सुनने उमड़े श्रद्धालु, जानें इस साल क्या रहेगा खास

Amar ujala
Read Now