जिन इलाकों में चलेगी इंदौर मेट्रो, वहां यात्रियों की कमी बनेगी चुनौती
अमर उजाला
Wed, 16 April 2025
Image Credit : Amar ujala
इंदौर में छह किलोमीटर का रुट मेट्रो संचालन के लिए तैयार हो गया है, जिसके लिए मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने किराया भी तय कर दिया है। मगर मेट्रो का संचालन कब से शुरू होगा यह अभी तक तय नहीं हो पाया है
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि मेट्रो का संचालन कब से शुरू होगा यह अभी तक तय नहीं हो पाया है
Image Credit : Amar ujala
गांधी नगर डिपो से बांगड़दा तक जिस हिस्से में मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा वहां न तो अभी तक बसाहट है और न ही कोई व्यापारिक क्षेत्र, जिसके चलते अभी उस रुट पर मेट्रो के लिए यात्री मिलना मुश्किल है
Image Credit : Amar ujala
सुपर काॅरिडोर पर टीसीएस और इंफोसिस के कैम्पस है, जिसमें काम करने वाले कर्मचारीयों के मौजूदा रुट में यह इलाके नहीं हैं। जिस कारण इन्हें भी मेट्रो ट्रेन का ठीक से फायदा नहीं मिल पाएगा
Image Credit : Amar ujala
अगर मेट्रो ट्रेन गांधी नगर से विजय नगर तक संचालित होती है तो फिर यात्री बढ़ सकते है,क्योकि गांधी नगर क्षेत्र के कई लोग काम के सिलसिले में विजय नगर या उससे आगे जाते हैं
Image Credit : Amar ujala
अभी मेट्रो का काम गांधी नगर से एमआर-9 चौराहे तक ही चल रहा है, उससे आगे काम नहीं हो रहा है