अमर उजाला
Mon, 6 February 2023
कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं.
उनका नाम मध्यप्रदेश के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ जोड़ा जा रहा है.
जया किशोरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी कई बातें शायद आप नहीं जानते होंगे.
जया किशोरी का वास्तविक नाम जया शर्मा है, उन्हें उपाधि के रूप में 'किशोरी' नाम मिला है, जिसे वह अपने नाम के साथ लगाती हैं.
जया किशोरी 9 वर्ष की उम्र से संस्कृत में शिव तांडव स्त्रोतम, रामष्ठ्कम, लिंगाष्ठ्कम और अन्य कई स्त्रोतों का पाठ कर रही हैं.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जया किशोरी नानी बाई का मायरा और श्रीमद्भागवत वाचन के लिए करीब 9 लाख 50 हजार रुपये फीस लेती हैं.
जया किशोरी फीस का एक बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान को दान कर देती हैं, जो कि दिव्यांगों को आर्थिक सहायता मुहैया कराता है.
जया किशोरी यूट्यूब वीडियोज, एल्बम और मोटिवेशनल स्पीच से भी कमाई करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 1.5 से 2 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं.
पं. धीरेंद्र शास्त्री को कैसे मिलीं सिद्धियां?