अमर उजाला
Mon, 24 July 2023
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शिवना नदी के किनारे पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है.
मंदिर के गर्भगृह में आठ मुख वाली भगवान शिव की अद्वितीय प्रतिमा स्थापित है.
मूर्ति के ऊपरी चार मुखों में भगवान शिव की बाल्यावस्था, युवावस्था, अधेड़ावस्था और वृद्धावस्था के रूप हैं.
भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति 7वीं शताब्दी की है, इसकी ऊंचाई करीब 7 फीट और वजन लगभग सात टन है.
पशुपतिनाथ की प्रतिमा को स्वयंभू माना जाता है, मूर्ति एक ही बड़े पत्थर से निर्मित है। ये प्रतिमा शिवना नदी में एक धोबी को मिली थी.
कहा जाता है सावन के महीने में शिवना नदी खुद भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक करने आती है.
पशुपतिनाथ मंदिर की एक खासियत ये भी है कि यहां देश का सबसे भारी 37 टन का घंटा लगा है.
डबल मर्डर से दहल उठा शहर, मिटा दिए हंसते हुए चेहरे, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें