महाकाल एक, पर उनके रूप अनेक

अमर उजाला

Wed, 21 June 2023

Image Credit : अमर उजाला

दिखी बेटे की झलक

21 जून की भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल गणेश रूप में सजे नजर आए। बुधवार को भगवान श्री गणेश का वार माना जाता है। 
Image Credit : अमर उजाला

जगन्नाथ यात्रा पर अलग अंदाज

20 जून को सांध्य आरती में भगवान महाकाल को भगवान जगन्नाथ स्वरूप में सजाया गया था। इसी दिन पूरे देश में जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत हुई।
Image Credit : अमर उजाला

अंश के स्वरूप में दर्शन

20 जून को ही सुबह भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का सालासर बालाजी के स्वरूप में शृंगार किया गया। रोज ही किसी न किसी खास अंदाज में बाबा का शृंगार होता है।  
Image Credit : अमर उजाला

साल में एक बार बनते हैं दूल्हा

बाबा महाकाल साल में एक बार दूल्हा बनते हैं। महाशिवरात्रि पर फरवरी में उन्हें फूलों का सेहरा बांधा गया था। 
Image Credit : अमर उजाला

समय-समय पर आकर्षक शृंगार

कभी बाबा महाकाल होलकर, मनमहेश, घटाटोप स्वरूप मे दर्शन देते हैं तो भस्म आरती में उनका निराकार से साकार करने का स्वरूप नजर आता है। विशेष पर्वों पर महाकाल अनेक स्वरूपों में भी नजर आते हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

रोज पांच-छह बार होता है शृंगार

महाकाल के पुजारी दिनभर में पांच से छह बार ज्योतिर्लिंग का अनूठा शृंगार करते हैं। कभी उन्हें राजा के रूप में सजाया जाता है तो कभी अघोड़दानी के रूप में।  
 
Image Credit : अमर उजाला

भांग और सूखे मेवों का इस्तेमाल

महाकाल ज्योतिर्लिंग को अलग-अलग रूप देने के लिए भांग और सूखे मेवों का इस्तेमाल किया जाता है। 
Image Credit : अमर उजाला

एक्सरसाइज करते समय किन बातों का रखें ध्यान

pixabay
Read Now