अमर उजाला
Wed, 22 November 2023
उज्जैन जिले के देवास रोड स्थित हामुखेड़ी में कथावाचक जया किशोरी की भागवत कथा चल रही है.
जया किशोरी ने यहां श्रोताओं को खुश रहने का तरीका बताया.
खुश रहने का तरीका बताते हुए जया किशोरी ने कहा कि शिक्षा आपको सिखाती है अपने हक में क्या करना है.
जया किशोरी ने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें, अपने पैरों पर खड़ा करें, बेटा हो या बेटी, खासकर बेटी को शिक्षित करें.
जया किशोरी ने धुर्व चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि हम दुनिया के रिश्तों में उलझे रहते हैं, भगवान को भूल जाते हैं.
कथा के दौरान किशोरी ने कहा कि जो मां-बाप अपने बच्चों की शादी कर देते हैं और कहते हैं कि हमने गंगा नहा ली, बच्चों की शादी कर देना गंगा नहाना नहीं है.
जया किशोरी की श्रीमद भागवत कथा 25 नवंबर तक चलेगी, प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कथा में हजारों भक्त कथा का रसपान कर रहे हैं.
मध्यप्रदेश के इस शहर में हो रही है जया किशोरी की कथा