आज पांच रूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल

अमर उजाला

Mon, 7 August 2023

Image Credit : अमर उजाला

सावन के पांचवें सोमवार पर आज बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे.

Image Credit : अमर उजाला

बाबा महाकाल पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव रूप में दर्शन देंगे.

Image Credit : अमर उजाला

तो वहीं नंदी रथ पर सवार होकर उमा-महेश  और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद विराजित होकर प्रजा का हाल जानने निकलेंगे.

Image Credit : अमर उजाला

शाही सवारी निकलने से पहले महाकाल मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा.

Image Credit : अमर उजाला

रामघाट पर शिप्रा नदी के जल से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन भी किया जाएगा.

Image Credit : अमर उजाला

बाबा महाकाल की सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी बनाए हुए है.

Image Credit : अमर उजाला

इस वर्ष बाबा महाकाल की अधिकमास, सावन और भादो मास में 10 सवारियां निकल रही हैं, आज पांचवी सवारी निकाली जाएगी.

Image Credit : अमर उजाला

बाबा महाकाल की सवारी निकालने की परंपरा सिंधिया शासन काल से जारी है.

Image Credit : अमर उजाला

धीरेंद्र शास्त्री का कार कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया
Read Now