उज्जैन जाएं तो खाना ना भूले 'फेमस कुल्फी' बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन अनगिनत मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां की फेमस कुल्फी भी इन दिनों खूब नाम कमा रही है. फेमस कुल्फी अब उज्जैन के साथ ही मध्यप्रदेश की पहचान भी बन रही है. शहर में फेमस कुल्फी के 5 आउटलेट्स हैं, दो छत्री चौक पर, फ्रीगंज तम्बाकू बाजार में एक, नानाखेड़ा सी-21 मॉल में एक और कोट मोहल्ला चौराहा पर एक. प्योर दूध से बनी फेमस कुल्फी की कीमत 30 रुपये से लेकर 40 रुपये तक है. दुकान पर मैंगो, सीताफल, रबड़ी और पिस्ता फ्लेवर में कुल्फी मिलती है. तो इस बार उज्जैन जाएं तो फेमस कुल्फी का स्वाद चखना ना भूलें. उज्जैन