भगवान राम ने की थी यहां गणेश जी की स्थापना उज्जैन में भगवान गणेश चिंतामन के रूप में विराजमान हैं कहा जाता है चिंतामन गणेश की स्थापना स्वयं भगवान राम ने की थी चिंतामन गणेश मंदिर देश का इकलौता मंदिर है जहां भगवान गणेश के तीन रूपों में दर्शन होते हैं गर्भगृह में भगवान गणेश चिंतामन, इच्छामन और सिद्धिविनायक के रूप में विराजमान है कहा जाता है वनवास काल के दौरान भगवान राम ने यहां सबसे पहले पूजा की थी भगवान राम ने चिंतामन, लक्ष्मण जी ने इच्छामन और देवी सीता ने सिद्धिविनायक की पूजा की थी मंदिर में एक साथ तीन धागे बांधने की भी परंपरा है, चिंतामन गणेश मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है गणेशोत्सव के साथ ही साल भर यहां दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है चिंतामन गणेश