पं. प्रदीप मिश्रा 16 फरवरी से बांटेंगे रुद्राक्ष मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम इन दिनों सुर्खियों में है. कुबेरेश्वर धाम में पं.प्रदीप मिश्रा 16 से 22 फरवरी तक अभिमंत्रित रुद्राक्ष बांटेंगे. इन दिनों कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष बांटने की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. पं. प्रदीप मिश्रा के कथा वाचन और रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम में देशभर से लोग जुटते हैं. वहीं, रेलवे के सुधार कार्य के चलते कई ट्रेनों के कैंसिल होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है. बीते साल यहां उम्मीद से ज्यादा लोगों के आने के चलते व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थीं. सीहोर जाने वाले भोपाल और आस पास के रास्तों में कई किमी लंबा जाम लग गया था. व्यवस्था संभालने के लिए जिला प्रशासन को ऐन वक्त पर कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा था. सीहोर