इन सितारों का है मध्यप्रदेश से खास नाता बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान का मध्यप्रदेश से खास रिश्ता है, एमपी का इंदौर शहर सलमान खान का बर्थ प्लेस है. एक्ट्रेस और राज्य सभा सांसद जया बच्चन मध्यप्रदेश की बेटी हैं, उनका जन्म जबलपुर शहर में हुआ था. उनके भाई अब भोपाल में रहते हैं. जया बच्चन से शादी के चलते बिग बी अमिताभ बच्चन मध्यप्रदेश के दामाद हुए, इस नाते उनका भी देश के दिल से खास रिश्ता है. एक्टर और सिंगर किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में हुआ था, उन्होंने इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज से पढ़ाई की थी. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मध्यप्रदेश के साथ एक खास रिश्ता शेयर करती हैं, अपने पिता की महू में पोस्टिंग के दौरान अनुष्का महू में रहा करती थीं. अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले कार्तिक आर्यन भी मध्यप्रदेश के निवासी हैं, कार्तिक एमपी के ग्वालियर शहर से हैं. एक्टर अर्जुन रामपाल का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में हुआ था, उनका पैतृक घर अब भी इसी शहर में है. मध्यप्रदेश