चैत्र नवरात्रि: आज दर्शन कीजिए देवास के पहाड़ पर विराजित मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के

अमर उजाला

Sun, 3 April 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के देवास शहर में स्थित है प्रसिद्ध माता टेकरी। यहां पर माता तुलजा भवानी और मां चामुंडा विराजमान हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

पौराणिक मान्यताओं एवं धार्मिक महत्व के अनुसार यह रक्तपीठ है। यहां माता के रक्त की बूंदें गिरी थीं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

देवास टेकरी पर जाने के दो मार्ग प्रमुख हैं। एक शंख द्वार से रपट मार्ग दूसरा भोपाल चौराहे के पास से सीढ़ी द्वार। 

Image Credit : सोशल मीडिया

देवास स्थित टेकरी पर कालिका माता, अन्नपूर्णा माता का मंदिर, खो-खो माता, अष्टभुजादेवी, दक्षिणाभिमुखी हनुमान मंदिर, कुबेर का मंदिर भी है

Image Credit : सोशल मीडिया

दोनों नवरात्रि में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। अष्टमी और नवमी पर भक्तों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है।

Image Credit : फाइल फोटो

देवास की टेकरी काफी ऊंची है। लोगों की सुविधा को देखते हुए रोप वे की भी सुविधा भी शुरू की गई है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

नवरात्रि में टेकरी पर आने वाले भक्तों के लिए प्रशासन ने सुविधाएं जुटाई हैं। छांव के लिए टेंट तो ठंडे पानी के लिए मटकों की व्यवस्था की है। 

Image Credit : अमर उजाला

चैत्र नवरात्रि पर कीजिए मैहर वाली मां शारदा के दर्शन

सोशल मीडिया
Read Now