MP में बदला मौसम, जानें अगले चार दिन का हाल?

अमर उजाला

Sat, 11 May 2024

Image Credit : ANI

मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले चार दिन से प्रदेश में आंधी-बारिश हो रही हैं, वहीं कुछ जगह ओले भी गिर रहे हैं

Image Credit : ANI

आज शनिवार 11 मई को भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और बैतूल समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

Image Credit : ANI

आईएमडी के अनुसार तीन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हवा का रुख बदला है, जिससे मौसम में बदलाव आया है। कई जिलों में बारिश के साथ आंधी चल रही है 

Image Credit : ANI

आईएमडी के अनुसार प्रदेश में 14 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा।  कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार हैं

Image Credit : ANI

आज 11 मई को प्रदेश के छिंदवाड़ा,  राजगढ़, बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी, नर्मदापुरम, दमोह, बालाघाट, मंडला और कटनी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

Image Credit : ANI

सीहोर और भोपाल में बादल और आंधी चलने की संभावना हैं। बाकी अन्य जिलों में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है

Image Credit : ANI

12 मई को राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश की संभावना है। आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, धार, बुरहानपुर,  शाजापुर, भोपाल, नरसिंहपुर समेत अन्य जिलों में भी आंधी के साथ बारिश हो सकती है

Image Credit : ANI

रतलाम, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, सीहोर, रायसेन, विदिशा, गुना, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, कटनी में भी मौसम बदला रहेगा

Image Credit : ANI

13 मई को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम बदला रहेगा। कहीं बादल छाएंगे तो कहीं आंधी और बारिश की भी चल सकती है

Image Credit : ANI

14 मई को नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर,  छिंदवाड़ा, सिवनी, सतना, मैहर, अनूपपुर और मऊगंज समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है

Image Credit : ANI

MP LS Chunav: 13 को 8 सीटों पर मतदान, यह हैं प्रत्याशी

ANI
Read Now