मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी, कब मिलेगी राहत? मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोग बेहाल हैं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 मई तक प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है मंगलवार (7 मई) को प्रदेश के 3 शहरों में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया प्रदेश का दामोह जिला देश के सबसे गर्म शहरों की सूची में भी शामिल हो गया, यहां का तापमान 44.8 दर्ज किया गया था 10 और 11 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना है इससे लू से राहत मिलेगी। लेकिन, 12 मई के बाद मौसम और एक बार फिर बदल सकता है इससे गर्मी में इजाफा होने के साथ हीटवेव चलने की भी संभावना है इससे गर्मी में इजाफा होने के साथ हीटवेव चलने की भी संभावना है