अमर उजाला
Tue, 2 May 2023
मुरैना से करीब 40 किलोमीटर दूर चंबल के जंगलों में 200 की संख्या में ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं.
इन मंदिर समूहों को बटेश्वर के नाम से जाना जाता है. यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और सती को समर्पित है.
कहा जाता है इन मंदिरों का निर्माण चौथी सदी में हुआ था, हालांकि कुछ इतिहासकारों के मुताबिक निर्माण 8 से 10वीं सदी के बीच हुआ था.
बटेश्वर के अधिकांश मंदिर में एक जैसे शिवलिंग स्थापित हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि शिवलिंग साधना के लिए बनवाएं गए थे.
मुरैना से बटेश्वर करीब 40 किमी दूर है, जहां सैलानी आसानी से पहुंचकर इन ऐतिहासिक मंदिरों को देख सकते हैं.
जिगरी दोस्त से दुश्मन बन टिल्लू-गोगी ने मचाया आतंक, अंत हुआ एक जैसा