जल्दी ही ऐसा दिखेगा 'महाकालेश्वर धाम'

अमर उजाला

Thu, 12 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का विस्तारीकरण किया जा रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रदेश सरकार करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विस्तार करा रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

पहले चरण में करीब 325 करोड़ रुपये की लागत से महाकाल पथ, रुद्र सागर और विश्राम धाम का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

पहले चरण के तहत त्रिवेणी संग्रहालय के पास बन रहे महाकाल पथ के बड़े द्वार का काम जल्द ही पूरा होने वाला है
 

Image Credit : सोशल मीडिया
जून के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पथ का उद्धाटन कर इसे श्रद्धालुओं को समर्पित कर सकते हैं 
Image Credit : सोशल मीडिया
मंदिर परिसर में नौ प्रवेश द्वार रहेंगे, महाकाल मंदिर क्षेत्र 2.2 हेक्टेयर से बढ़कर करीब 20 हेक्टेयर का हो जाएगा
Image Credit : सोशल मीडिया

मंदिर के सामने का मार्ग 70 मीटर चौड़ा और चौराहे तक का मार्ग 24 मीटर चौड़ा हो जाएगा 
 

Image Credit : सोशल मीडिया

मंदिर कॉरिडोर में श्रद्धालुओं के लिए फेसिलिटी सेंटर बनेगा, जहां जूता स्टैंड, क्लॉक रूम, वेटिंग रूम, रेस्टोरेंट, पेयजल और अन्य सुविधाएं होंगी

Image Credit : सोशल मीडिया
ई-रिक्शा स्टेशन,अल्पाहार क्षेत्र और पब्लिक प्लाजा बनेगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए कियोस्क, टिकिट काउंटर, टॉयलेट्स ब्लॉक होंगे
Image Credit : सोशल मीडिया

महाकालेश्वर वाटिका में गणेश कुंड एवं नंदी द्वार, सप्त ऋषि, शिव स्तंभ, कमल कुंड, मुक्तकाशी रंगमंच और छायादार बैठक स्थान बनाए जाएंगे
 

Image Credit : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर परिसर को अत्याधुनिक एवं आकर्षक लाइट एन्ड साउंड से आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी
Image Credit : सोशल मीडिया
मंदिर में 90 से ज्यादा क्यूआर कोड वाली मूर्तियां लगाई जाएंगी, जो कोड को स्कैन करने पर ऑडियो के जरिए खुद अपना इतिहास बताएंगी
Image Credit : सोशल मीडिया

मंदिर में लगी मूर्तियां और दीवारें खास धातु से बनाई जा रही हैं, जो कई वर्षों तक खराब नहीं होंगी, इनका रंग हल्का नहीं होगा

Image Credit : सोशल मीडिया

गुजरात व राजस्थान के कारीगर विस्तारीकरण का काम कर रहे हैं, मंदिर में 108 स्तंभ, 90 से अधिक सनातन मूर्तियों को श्रद्धालु देख सकेंगे
 

Image Credit : सोशल मीडिया

 कौन हैं ताजमहल पर दावा करने वाली दीया कुमारी

Social Media
Read Now