अमर उजाला
Thu, 12 May 2022
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का विस्तारीकरण किया जा रहा है
प्रदेश सरकार करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विस्तार करा रही है
पहले चरण में करीब 325 करोड़ रुपये की लागत से महाकाल पथ, रुद्र सागर और विश्राम धाम का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है
पहले चरण के तहत त्रिवेणी संग्रहालय के पास बन रहे महाकाल पथ के बड़े द्वार का काम जल्द ही पूरा होने वाला है
मंदिर के सामने का मार्ग 70 मीटर चौड़ा और चौराहे तक का मार्ग 24 मीटर चौड़ा हो जाएगा
मंदिर कॉरिडोर में श्रद्धालुओं के लिए फेसिलिटी सेंटर बनेगा, जहां जूता स्टैंड, क्लॉक रूम, वेटिंग रूम, रेस्टोरेंट, पेयजल और अन्य सुविधाएं होंगी
महाकालेश्वर वाटिका में गणेश कुंड एवं नंदी द्वार, सप्त ऋषि, शिव स्तंभ, कमल कुंड, मुक्तकाशी रंगमंच और छायादार बैठक स्थान बनाए जाएंगे
मंदिर में लगी मूर्तियां और दीवारें खास धातु से बनाई जा रही हैं, जो कई वर्षों तक खराब नहीं होंगी, इनका रंग हल्का नहीं होगा
गुजरात व राजस्थान के कारीगर विस्तारीकरण का काम कर रहे हैं, मंदिर में 108 स्तंभ, 90 से अधिक सनातन मूर्तियों को श्रद्धालु देख सकेंगे
कौन हैं ताजमहल पर दावा करने वाली दीया कुमारी