मध्य प्रदेश में बढ़ा तपिश का कहर, 40 डिग्री पार पहुंचा इंदौर का पारा मध्य प्रदेश में समय से पहले ही बढ़ती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को दिन का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में इंदौर का तापमान और बढ़ने की संभावना है भीषण गर्मी के चलते शहर में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया इसके साथ ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए इंदौर के अलावा भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन, गुना, जबलपुर, खरगोन आदि शहरों में भी गर्मी का सितम जारी है मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा मध्य प्रदेश मौसम न्यूज