पालकी में विराजमान होकर मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल

अमर उजाला

Mon, 27 October 2025

Image Credit : Amar ujala
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में सावन-भादो की तरह कार्तिक मास में भी उज्जैन के राजा भगवान महाकाल अपने मंदिर परिसर से निकलकर भक्तों के बीच पहुंचते हैं
Image Credit : Amar Ujala
हर साल की तरह इस बार भी कार्तिक-अगहन मास की सवारी आज धूमधाम से निकलने वाली है
Image Credit : Amar ujala
कार्तिक-अगहन मास में महाकाल की सवारी कार्तिक शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार से शुरू होती है
Image Credit : Amar ujala
इसी वजह से इस बार 27 अक्टूबर यानी आज कार्तिक-अगहन माह की पहली सवारी महाकालेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी
Image Credit : Amar Ujala
मंदिर के सभा मंडप में शाम 4 बजे पूजन के बाद पालकी में विराजमान होकर भगवान महाकाल मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे
Image Credit : Amar Ujala
बता दें कि जब भी उज्जैन के राजा नगर भ्रमण पर निकलते हैं तो बाबा की एक झलक पाने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है
Image Credit : Amar Ujala
इस बार सवारी का आकर्षण बढ़ाने के लिए पहली बार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का बैंड भी शामिल होगा, जिसमें 30 सदस्य हैं, जो विभिन्न वाद्य यंत्रों से भक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुति देंगे
Image Credit : Amar Ujala
कार्तिक महीने के 27 अक्टूबर से शुरू हो रही ये सवारी 3 नवंबर, 10 नवंबर और 17 नवंबर को भी धूमधाम से निकाली जाएंगी
Image Credit : Amar ujala
सवारी में पारंपरिक रूप से पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल और भजन संध्या के सदस्य भी शामिल रहेंगे
Image Credit : Amar ujala

पैरों में रहता है दर्द तो शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

Adobe Stock
Read Now