शनिश्चरी अमावस्या के मौके पर त्रिवेणी संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब

अमर उजाला

Sat, 29 March 2025

Image Credit : Amar ujala
 शनिश्चरी अमावस्या के मौके पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन स्थित पवित्र क्षिप्रा नदी में स्नान के लिए पहुंच गए हैं
Image Credit : Amar ujala
त्रिवेणी शनि मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शर्मा ने बताया कि यह राजा विक्रमादित्य द्वारा स्थापित लगभग 2000 वर्ष पुराना मंदिर है, जहां शनिश्चरी अमावस्या के मौके पर त्रिवेणी संगम का स्नान होता है
Image Credit : Amar ujala
पंडित शर्मा ने बताया कि डेढ़ वर्ष बाद शनिचरी अमावस्या का संयोग आया है, इसी वजह से लाखों श्रद्धालु स्नान करने के साथ भगवान शनि देव का पूजन अर्चन और दान पुण्य करने यहां पहुंचे हैं
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि अमावस्या पितरों को समर्पित मानी जाती है, लेकिन जब अमावस्या शनिवार को पड़े तो इसे शनि अमावस्या या शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है
Image Credit : Amar ujala
शनि देव की साडे़साती से मुक्ति पाने के लिए आज लाखों श्रद्धालुओं यहां स्नान कर पनौती के रूप में पहने हुए कपड़े और चप्पल मंदिर क्षेत्र में ही छोड़ कर चले जाते हैं


 
Image Credit : Amar ujala
 उज्जैन में शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव की आराधना का विशेष दिन रहता है
Image Credit : amar ujala

मंडला में मां नर्मदा उत्तरवाहिनी परिक्रमा में दिख रहा भक्तों का उत्साह

Amar ujala
Read Now