अमर उजाला
Fri, 26 August 2022
देवी अहिल्या बाई होलकर की आज 227 पुण्यतिथि है, 1795 में उनका निधन हो गया था
मध्यप्रदेश के इन्दौर में हर साल उनकी याद में भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी के दिन अहिल्योत्सव का आयोजन किया जाता है
अहिल्या बाई होलकर मालवा रियासत की महारानी थीं, उनका विवाह मल्लहार राव होलकर के पुत्र खंडेराव से 8 साल की उम्र में हुआ था
पति और ससुर के निधन के बाद अहिल्या ने मालवा रियासत की बागडोर अपने हाथ में ली थी, उन्होंने महेश्वर को मालवा रियासत की राजधानी बनाया था
अहिल्या बाई कुशल नेतृत्व और न्यायप्रियता के लिए जानी जाती हैं, उनके प्रजा वत्सल व्यवहार के कारण मालवा की प्रजा उन्हें देवी की तरह पूजती थी
काशी विश्वनाथ धाम से लेकर सोमनाथ मंदिर तक के निर्माण में वे भागीदार रहीं, उन्होंने कई कुंए, बावड़ियों, तालाबों और घाटों का निर्माण कराया
उनके लोकहितकारी कार्यों के चलते देश के कई स्थानों पर देवी अहिल्या बाई की प्रतिमाएं स्थापित हैं
सीएम शिवराज के आराध्य हैं बाढ़ वाले गणेश