पान बेच चौथी फेल ने कमाए करोड़ों, GST विभाग का छापा

अमर उजाला

Sun, 17 March 2024

Image Credit : अमर उजाला

इंदौर का करणावत ग्रुप GST छापे के कारण चर्चा में है। इंदौर में करणावत के नाम से 32 पान की दुकानें और 12 भोजनालय हैं।

Image Credit : अमर उजाला

करणावत पान शॉप के संस्थापक गुलाब सिंह चौहान चौथी फेल हैं। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर शहर में कारोबार फैला लिया।

Image Credit : अमर उजाला

गुलाब सिंह 1979 में दोस्तों से कुछ रुपये उधार लेकर इंदौर आए और नए शहर में पान की दुकान पर काम शुरू कर दिया।

Image Credit : अमर उजाला

1982 में गुलाब सिंह ने साउथ तुकोगंज में पहली दुकान खोली। दुकान चल पड़ी, धंधा बढ़ने लगा। लेकिन 1984 के दंगों में दुकान जल गई और गुलाब सिंह फिर खाली हाथ हो गए।

Image Credit : अमर उजाला

गुलाब सिंह ने शादी के बाद फिर पान की दुकान खोली। गांव से छोटे भाई को बुला लिया, फिर एक और दुकान खोल ली। फिर कारोबार में मुनाफा नजर आने लगा।

Image Credit : अमर उजाला

इसके बाद गुलाब सिंह ने रिश्तेदारों के जरिए फ्रेंचाइजी के मॉडल पर पान की 32 दुकानें और खोल लीं।

Image Credit : अमर उजाला

सिंह ने 2009 में करणावत भोजनालय की नींव रखी। शहर में 12 भोजनालय भी चल रहे हैं। पूरे कारोबार से साल भर में 20 करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर मिल रहा है।

Image Credit : अमर उजाला

PM से लेकर डिंपल यादव तक, जानें VIP सीटों पर कब होगी वोटिंग

अमर उजाला
Read Now