शहर में गुड़ी पड़वा के आयोजनों की शुरुआत राजवाड़ा पर आज सुबह पारंपरिक कार्यक्रम के साथ हुई। चाणक्यपुरी चौराहे पर उगते सूर्य को अर्ध्य देकर हिन्दू नववर्ष मनाया गया जनप्रतिनिधियों, समाजों और वरिष्ठ नागरिकों ने गुड़ी पड़वा के कार्यक्रम के साथ नए साल का शुभारंभ किया। राहगीरों को गुड़ धनिया भी खिलाया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं केशरिया परिधानों में शामिल हुई