ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, कल अंतिम संस्कार ग्वालियर राजघराने की राजमाता और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया माधवी राजे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 15 फरवरी को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था बुधवार 15 मई को उन्होंने सुबह 9:28 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली राजमाता माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं और उनका नेपाल के राजघराने से संबंध था उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। साल 1966 में उनका माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था उनका पार्थिव शरीर गुरुवार 16 मई की सुबह 11:45 बजे रानीमहल लाया जाएगा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे, दोपहर 3:30 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे, दोपहर 3:30 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी