अमर उजाला
Fri, 4 August 2023
अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई अंजू के परिवार की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं.
अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद स्पेशल ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही है.
वहीं, इस घटना के बाद से अंजू का पूरा परिवार सदमे में हैं, खास कर अंजू के पिता गया प्रसाद तनाव से गिर गए है.
हाल ही में अंजू के पिता ने मीडिया के बार-बार मामले पर बयान लेने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी है.
अंजू के पिता ने कहा कि 'कृपया कैमरा चालू मत करना, मैं बोल बोलकर थक चुका हूं। अगर नहीं मानोगे तो रस्सी से फांसी लगा लूंगा.'
गया प्रसाद का कहना है कि मैं बीते एक सप्ताह से अपनी बात कहते-कहते थक गया हूं, अब मेरी रोजी-रोटी पर भी संकट आ गया है.
अंजू के पाकिस्तान जाने की खबरों के वायरल होने के बाद अंजू के पिता को काम नहीं मिल रहा है, वहीं उसके भाई की नौकरी भी चली गई है.
अंजू का परिवार कपड़े सिलकर गुजारा करता है, जब से अंजू गई है उसके पिता का कहना है कि काम मिलना बंद सा हो गया है.
राजनीति में होती सीमा हैदर तो कैसे दिखती, देखिए AI जेनरेटेड इमेज