ग्वालियर के किले से जुड़ी दिलचस्प बातें ग्वालियर का किला देश के सबसे बड़े और अभेद्य किलों में शुमार है इसे भारत का 'जिब्राल्ट' भी कहा जाता है, इस किले पर कई राजवंशों ने शासन किया है 10वीं सदी का यह किला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित है, जो कि गोपांचल नामक एक पहाड़ी पर बना है इस किले की खूबसूरती की तुलना मुगलों ने गले के हार से की थी और इसे किलों का रत्न कहा था किले की मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई हमलों के बाद भी यह सीना ताने खड़ा है किंवदंतियों के अनुसार किले का निर्माण 8वीं शताब्दी में राजा सूरज सेन ने कराया था किले का नाम ग्वालिपा नाम के एक साधु के नाम पर रखा गया है 1857 की क्रांति के दौरान झांसी की रानी ने इसी किले से अंग्रेजों से युद्ध लड़ा था और शहीद हुई थीं ग्वालियर का किला प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इसका दीदार करने पहुंचते हैं ग्वालियर का किला