इन खूबसूरत महलों में कराइए प्री-वेडिंग फोटोशूट मध्यप्रदेश के ग्वालियर, ओरछा, महेश्वर और मांडू में कई खूबसूरत किले और महल हैं. प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए अगर आप किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं तो महल बेस्ट प्लेस हो सकते हैं. अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध ग्वालियर का किला फोटोशूट के लिए एक बेहतरीन जगह है. फोटोशूट के लिए ओरछा के महलों से खूबसूरत जगह शायद ही कोई दूसरी हो, आप यहां आसानी से प्री-वेडिंग शूट करा सकते हैं. मांडू को 'सिटी ऑफ जॉय' कहा जाता है, ये जगह फोटोशूट के लिए काफी खूबसूरत है. रानी अहिल्या बाई होलकर का किला नर्मदा नदी के किनारे पर बना है, फोटोशूट में इस किले की खूबसूरती चार चांद लगा देती है. जबलपुर में स्थित रानी दुर्गावती के किले में प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया जा सकता है. madhya pradesh