जैन तीर्थ कुंडलपुर में समय सागर महाराज बने आचार्य

अमर उजाला

Wed, 17 April 2024

Image Credit : अमर उजाला
दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के उत्तराधिकारी के रूप में मुनि श्री समय सागर जी महाराज ने आचार्य पद ग्रहण कर लिया है
 
Image Credit : अमर उजाला
आचार्य पद ग्रहण करने के बाद अब मुनि संघ आचार्य श्री के बताए मार्ग पर ही आगे बड़ेगा, जिस तरह से समाधिस्थ आचार्य की आज्ञा लेकर ही पूरा संघ एक धार में बहता था, उसी तरह अब नए आचार्य समय सागर महाराज की आज्ञा लेकर ही मुनि संघ चलेंगे
 
Image Credit : अमर उजाला
18 फरवरी 2024 को जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने समाधि ली थी, खराब सेहत के कारण 6 फरवरी को ही विद्यासागर जी ने समयसागर जी को उत्तराधिकारी बनाकर खुद आचार्य पद का त्याग कर दिया था, इसके बाद 16 अप्रैल को कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण का कार्यक्रम तय हुआ था
 
Image Credit : अमर उजाला
आचार्य समय सागर जी महाराज का जन्म कर्नाटक के बेलगांव में 27 अक्टूबर 1958 को हुआ था, वे ही आचार्य विद्यासागर जी महाराज के पहले शिष्य भी हैं
 
Image Credit : अमर उजाला
समय सागर जी महाराज आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के भाई भी हैं, समय सागर जी महाराज ने केवल 17 साल की उम्र में ही जैन धर्म की दीक्षा ले ली थी
 
Image Credit : अमर उजाला
बताया जाता है कि बचपन से ही आचार्य श्री की रुचिधर्म और कर्म में ही रही, बचपन में माता-पिता ने इनका नाम शांतिनाथ जैन रखा था, जैन धर्म की दीक्षा लेने पर इनका नाम श्री समय सागर जी महाराज हो गया, छह भाई बहनों में समय सागर जी महाराज सबसे छोटे रहे
 
Image Credit : अमर उजाला
आचार्य समय सागर जी महाराज पहले शांतिनाथ जैन के नाम से जाने जाते हैं, उनके पिता का नाम मल्लप्पाजी जैन है, वहीं, मां का नाम श्रीमंति जी जैन है, अभी वह 65 साल के हैं 
 
Image Credit : अमर उजाला
समय सागर जी महाराज ने 2 मई 1975 को ब्रह्मचर्य व्रत ले लिया था, इसी साल उन्होंने दिसंबर महीने में मध्यप्रदेश के दतिया सोनागिरी क्षेत्र में क्षुल्लक दीक्षा ले ली, क्षुल्लक यानी छोटी दीक्षा, ये जैन समाज में संतों की श्रेणी में पहली है, उन्होंने ऐलक दीक्षा 31 अक्टूबर 1978 को ली
 
Image Credit : अमर उजाला

राम मंदिर में रामलला की पहली रामनवमी, दिव्य अभिषेक की मनमोहक तस्वीरें

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
Read Now